देखिए हर रोज के खेल का हाल : फुटबॉल का फीफा विश्व कप 2022 ( Fifa World Cup 2022)

Football Match Live Fifa World Cup 2022

fifa world cup 2022, fifa world cup 2022 schedule, fifa world cup 2022 qualifiers, fifa world cup 2022 fixtures, fifa world cup 2022 qualifiers table, fifa world cup 2022 tickets, fifa world cup 2022 groups, fifa world cup 2022 draw, fifa world cup 2022 date, fifa world cup 2022 qualifiers – europe, fifa world cup 2022 teams.

फीफा विश्व कप 2022

फीफा विश्व कप की सभी 32 टीमें पहले चरण का एक-एक मैच खेल चुकी हैं। अभी तक के कुल 16 मैचों में 41 गोल हुए हैं। कप की मुख्य दावेदार मानी जा रही टीमों में से स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड व ब्राजील का प्रदर्शन आशा के अनुरूप रहा है जबकि अर्जेंटीना और जर्मनी की हार ने फुटबॉल प्रेमियों को काफी निराश किया है। 25 नवंबर यानी आज से ग्रुप चरण का दूसरा दौर शुरू हो रहा है। कुछ हार ऐसी होती हैं जिनके जख्म भरने में लंबा समय लगता है। लेकिन उम्मीद करनी चाहिए अर्जेंटीना और जर्मनी अपनी हार को भुला कर फिर साबित करेंगी कि उन्हें विश्व विजेताओं की श्रेणी में क्यूं रखा जाता है?

24-11-2022 दक्षिण कोरिया ने उरुग्वे को बराबरी पर रोका। निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। ग्रुप एच के एक कड़े मुकाबले में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। मैच के पांचों गोल खेल के दूसरे हाफ में हुए। ग्रुप जी में ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराया।

आज 24 नवंबर 2022 को फीफा विश्व कप में आज स्विट्ज़रलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया। Fifa World Cup 2022

23 नवंवबर 2022 – जीत का जश्न मनाने का ये तरीका अनुकरणीय है। कल जर्मनी को हराने के बाद जापान के प्रशंसकों ने स्टेडियम में जमा गंदगी को साफ किया। वैसे जापानी लोग इस तरह की मिसाल पेश करते रहते हैं। ये जब भी किसी खेल के दर्शक बनते हैं तो अपने साथ खाने के बैग के साथ वेस्टेज का बैग भी रखते हैं। सन् 2002 के फीफा विश्व कप का आयोजन जापान और दक्षिण कोरिया ने सयुंक्त रुप से किया था। तब जापान की साफ-सफाई के अभियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

फीफा विश्व कप 2022- ग्रुप एफ के एक मुकाबले में बेल्जियम ने कनाडा को 1-0 से हराया। फीफा विश्व कप में ग्रुप ई के एक मैच में स्पेन ने कोस्टारिका को 7-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। स्पेन ने पूरे मैच में कोस्टारिका को कोई मौका नहीं दिया और उसे जैसे चाहा वैसे खिलाया।

फीफा विश्व कप में आज एक और बड़ा उल्टफेर हो गया। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को जापान ने 2-1 से हरा दिया। आज के मैच की कहानी अर्जेंटीना के मैच से मिलती-जुलती है। कल साऊदी अरब ने दूसरे हाफ की पहली दस मिनट में अर्जेंटीना के खिलाफ दो गोल करके सबको चौंकाया था। आज जापान ने दूसरे हाफ की आखिरी 15 मिनट में दो गोल करके जर्मनी जैसी तोप को लुढ़का दिया है। जर्मनी के लिए अब आगे का सफर अर्जेंटीना से भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि उसके ग्रुप में 2010 की विश्व चैंपियन स्पेन और कोस्टारिका जैसी जुझारू टीमें हैं। Fifa World Cup 2022

फीफा विश्व कप 2022 मोरक्को ने पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट क्रोएशिया को बराबरी पर रोका। ग्रुप एफ के इस मैच में कोई गोल नहीं हुआ। मैच में मोरक्को का डिफेन्स बहुत बढ़िया रहा। डेनमार्क और ट्यूनीशिया के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूटा। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाईं। दोनों को एक-एक अंक मिला। ग्रुप-डी के एक मैच में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस ने आस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया। पोलैंड और मेक्सिको का मैच भी बराबरी पर छूटा।

अर्जेंटीना की ये हार इस विश्व कप का सबसे बड़ा उल्टफेर हो सकती है? आज के मैच में अर्जेंटीना ने दसवीं मिनट में गोल कर बढ़त ले ली थी। अगली दस मिनट में अर्जेंटीना ने एक के बाद एक तीन गोल किए मगर तीनों आफ-साइड करार दे दिये गये। पहले हाफ का बाकी खेल बड़ा ही नीरस रहा। हाफ टाइम तक अर्जेंटीना की टीम एक गोल की बढ़त बनाए हुए थी मगर आज किस्मत उसके साथ नहीं थी। दूसरे हाफ की शुरुआती आठ मिनट में ही साऊदी अरब ने दो बेहतरीन गोल कर अर्जेंटीना खेमे में खलबली मचा दी। स्टेडियम में मौजूद उसके हजारों समर्थकों में मातम छा गया। दो गोल होने के बाद अर्जेंटीना के खेल की लय बिगड़ गई। अर्जेंटीना जब तक इस सदमे से उबर पाता तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद आनन-फानन में अर्जेंटीना ने कई हमले जरुर किये मगर साऊदी अरब की डिफेन्स ने सब बेकार कर दिये। इस हार के बाद अर्जेंटीना पर दबाव बहुत बढ़ गया है। अब उसे दूसरे चरण में पहुंचने के लिए पोलैंड और मेक्सिको से जीतना ही होगा।

मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज अपने पांचवें विश्व कप की शुरुआत करेंगे। लेकिन वे अभी तक अर्जेंटीना को ट्राफी नहीं दिला पाये हैं। फुटवर्क में मेसी का कोई मुकाबला नहीं। शारीरिक तौर पर भी वे नवोदित खिलाड़ियों को मात दे रहे हैं। अर्जेंटीना ने आखिरी 35 मैचों में से एक भी नहीं हारा है। पिछले साल 2021 में उसने ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका कप जीता है। इसलिए मेसी की टीम को कप के चार-पांच दावेदारों में गिना जा रहा है। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में मेसी ने कहा है कि ‘शारीरिक तौर पर मेरा प्री-सीजन बहुत अच्छा रहा है। जो मैं पहले नहीं कर पाया वो मैंने अब किया है। मैंने मानसिक तौर पर भी काफी फोकस किया है’। संभवतः ये मेसी का आखिरी विश्व कप है। हो सकता है इस बार उनकी तलाश पूरी हो जाए! देखते हैं आज 3:30 बजे उनकी शुरुआत कैसी होती है?

अमेरिका और वेल्स के बीच खेला गया ग्रुप-बी का दूसरा मैच बराबरी पर छूटा। पूरे मैच में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। आज के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने सेनेगल को 2-0 से हराया। ग्रुप-बी के एक मैच में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया। फीफा विश्व कप 2022 के उदघाटन मैच का परिणाम।

आज से शुरु होने वाला फीफा विश्व कप अखबारों की सुर्खियां बन चुका है। फुटबॉल प्रेमी दिग्गज टीमों के पिछले प्रदर्शन का पोस्टमार्टम करने में व्यस्त हो गए हैं। वर्तमान विश्व कप की दावेदार टीमों के प्रदर्शन व दस नंबरी खिलाड़ियों के कौशल का आकलन किया जा रहा है। कौन सी टीम चैंपियन बनेगी, किस खिलाड़ी को गोल्डन बूट से नवाजा जाएगा, इसे लेकर भी अनुमान लगाए जा रहे हैं। ये अलग बात है कि विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में टीम या खिलाड़ी कोई मायने नहीं रखते। विश्व कप में हर टीम चैंपियन है और हर खिलाड़ी स्टार। सवाल ये है कि निर्णायक क्षणों में उसका प्रदर्शन कैसा रहता है? इसके बावजूद अनुमान, आकलन और आकंडो का दौर जारी है। भारत ने विश्व कप में कभी भाग नहीं लिया मगर यहां फुटबॉल प्रेमियों की कोई कमी नहीं है।भारत के अधिकतर फुटबॉल प्रेमी ब्राजील या अर्जेंटीना की टीमों को पसंद करते हैं। मेरी पसंदीदा टीम अर्जेंटीना रही है। हालांकि अर्जेंटीना की टीम 1986 के बाद विश्व कप नहीं जीत पाई है लेकिन मैं हर बार उसी की जीत की कामना करता हूं । इस बार भी मैं अर्जेंटीना की जीत की कामना कर रहा हूं। बत्तीस टीमों में से आपकी पसंदीदा टीम कौन सी है?

अंततः वही हो रहा है जिसकी आशंका थी। फीफा विश्व कप को लेकर पहले से ही कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं। अब वे सच होती दिख रही हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत मैच फिक्सिंग जैसे आरोपों से हो रही है। पिछले दिनों फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर ने भी एक बयान देकर फुटबॉल प्रेमियों के कान खड़े कर दिए थे। सेप ब्लैटर ने कहा है कि कतर को विश्व कप की मेजबानी देना एक गलती थी क्योंकि यह देश विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता के लिए छोटा है। हालांकि 2010 में कतर को जब मेजबानी दी गई उस समय ब्लैटर ही फीफा अध्यक्ष थे। तब ये भी आरोप लगे थे कि कतर ने फीफा व उसके पदाधिकारियों पर बेतहाशा धन लुटाकर ये मेजबानी हासिल की है। Fifa World Cup 2022

अब उदघाटन मैच को लेकर ही कई आरोप लग रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच 20 नवंबर यानी कल मेजबान कतर व इक्वाडोर के बीच खेला जाना है। परंपरा के मुताबिक विश्व कप का उदघाटन मैच मेजबान व पिछली बार की चैंपियन टीमों के बीच होना चाहिए। इस लिहाज से उदघाटन मैच कतर व फ्रांस के बीच होना चाहिए था। यही नहीं, विश्व कप 21 नवंबर से शुरू होना था मगर फीफा ने समय बदलकर एक दिन पहले शुरू करने का निर्णय लिया है। फीफा विश्व कप से एक दिन पहले एक और चौंकाने वाली खबर आई है। कतर ने पहला मैच हारने के लिए इक्वाडोर के आठ खिलाड़ियों को 7.4 मिलियन डॉलर ( 60 करोड़ रुपए ) की रिश्वत दी है! ये इसके आयोजकों के समक्ष एक चुनौती है। सभी जानते हैं अरब की दुनिया में पहली बार हो रहे फुटबॉल विश्व कप में कतर अरबों डॉलर खर्च कर रहा है। डर है कहीं डॉलर का खेल, खेल की लय को ना बिगाड़ दे?

भारत में फुटबॉल की स्थिति (Fifa World Cup 2022)

रविवार से फुटबॉल का विश्व कप शुरू होने जा रहा है जिसमें 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग लेंगी। जहां तक अपने देश का सवाल है हम विश्व कप में कभी नहीं खेले। हालांकि 1950 में ब्राजील में आयोजित विश्व कप में भारत को खेलने का मौका मिला था मगर नंगे पांव खेलने के कारण भारत ने यह मौका गवां दिया। फिलहाल भारत फीफा की ताजा रैंकिंग में 104वें नंबर पर है। अपने देश में फुटबॉल पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, बंगाल व गोवा तक सिमट कर रह गया है। दिल्ली व पंजाब में भी फुटबॉल का कुछ प्रचलन है मगर देश के बाकी हिस्सों में इस खेल की स्थिति बड़ी ही दयनीय है। दरअसल, पिछले चार दशकों से क्रिकेट के बढ़ते क्रेज ने भी भारत के दूसरे खेलों को काफी पीछे धकेल दिया है। Fifa World Cup 2022

भारत में फुटबॉल का स्तर न उठने का कारण आर्थिक बदहाली, वातावरण की कमी और खेल संघों पर गैर खिलाड़ी लोगों का कब्जा माना जाता है। भारत के प्रसिद्ध फुटबॉलर बाइचुन्ग भूटिया ने सन् 2002 में साक्षात्कार के दौरान एक बयान दिया था जिससे भारतीय फुटबॉल की दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। भूटिया ने कहा था “भारत का राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल खिलाड़ी मैच समाप्ति के बाद सबसे पहले पानी की तलाश करता है”। स्थितियां अब भी नहीं बदली हैं…