नेशनल अवार्ड से सम्मानित दादा लखमी फिल्म आज होगी रिलीज (National Award winner Dada Lakhmi Film)

National Award winner Dada Lakhmi Film महान सांगी दादा लखमी के जीवन पर आधारित है फिल्म

National Award winner Dada Lakhmi Film हरियाणवी लोक गायक एवं महान सांगी दादा लख्मीचंद पर बनी फिल्म ‘दादा लखमी’ (dada lakmi movie) आज यानी 8 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर हरियाणवियों में काफी उत्साह साफ दिख रहा है। हरियाणा सरकार ने इस फिल्म को 6 महीने के लिए टैक्स फ्री कर दिया है।

दादा लखमी का जीवन चरित National Award winner Dada Lakhmi Film

पं. लखमीचंद का जन्म 1901 में जांटी कलां गांव (सोनीपत) में हुआ। इनके पिता उदमीराम एक साधारण किसान थे। उनके पिता ने लखमीचंद को स्कूल न भेजकर गौ-चारण में भेज दिया। गाय चराते हुए वो दूसरे लड़कों के साथ टूटे फूटे गीत गाकर समय व्यतीत करते थे। धीरे-धीरे उनकी रूची गीत और संगीत की तरफ बढ़ती चली गई। गीतों के प्रति उनकी दिवानगी इस कदर बढ़ी कि वो कई-कई दिन सांग देखने के लिए घर से गायब रहने लगे। प्रसिद्ध सांगी पं. दीपचंद का सांग देखने के लिए वो घर से ऐसे ही गायब हो गए थे। ऐसे गायब होने के किस्से उन्होंने कई बार दोहराए।

यह भी पढ़ें- चाला पाड़ दिया हरियाणवीं छोरे : रैपर अभिषेक बैसला बने Hustle 2.0 के विजेता (Haryanvi Abhishek Baisla aka MC Square Wins Hustle 2.0)
एक बार उनके गांव में लोककवि मानसिंह विवाह उत्सव पर भजन गाने आए और उनके भजनों से प्रभावित होकर उन्हें अपना गुरु मान लिया। 6 महीने उनसे गुरु दीक्षा ली और उसके बाद वापिस घर लौटे। लोककवि मानसिंह भले ही अपने समय के लोकप्रिय कवि नहीं थे, परंतु उनके शिष्य लखमीचंद ने अपने गुरु की महिमा को काफी बढ़ाया। उन्होंने अपने गुरु से संगीत, गायन और वादन कला में शिक्षा ग्रहण की। सांग में अभिनय कला के सबसे जरूरी मानी जाती है, इसकी दीक्षा उन्होंने महेंदीपुर निवासी श्रीचंद सांगी की मंडली में रहकर प्राप्त की। उसके बाद वो लोकप्रिय सांग मंडली सोहन कुंडलवाला की मंडली में शामिल हो गए। वहां उन्होंने की काफी समय तक रसोइयां बनकर अभिनय के पाठ सीखें।

National Award winner Dada Lakhmi Film को फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने यशविद्या फिल्म प्रोडक्शन बैनर के नीचे फिल्म का निर्माण किया है। यशपाल शर्मा अपने अभिनय से अपनी अलग शाख एवं पहचान हिंदी सिनेमा में बना चुके हैं। यशपाल शर्मा इस फिल्म में अभिनेता और निर्माता दोनों की भूमिका में हैं।

National Award winner Dada Lakhmi Film हरियाणवी लोकमानस में आज भी दादा लखमी को लेकर सबसे ज्यादा किवदंतियां प्रचलन में हैं और बड़े-बुजुर्गों की बातों एवं उपदेशों में दादा लखमी का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दादा लखमी ने अपने समय और भविष्य को लेकर जो बातें कही थी, वो आज भी अपने मूल्यों के साथ उतनी ही प्रासंगिक बनी हुई है। इसीलिए आज भी दादा लखमी का नाम मान-सम्मान के साथ लिया जाता है।

National Award winner Dada Lakhmi Film हरियाणवी फिल्म दादा लख्मी को मिला बेस्ट क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है और यशपाल शर्मा ने बताया कि इस फिल्म के निर्माण में उनका छह साल का समय लगा है। जाहिर है कि फिल्म निर्माण में काफी लोगों एवं पूरी टीम ने काफी रिसर्च किया होगा, तभी दादा लखमी के जीवन पर केंद्रित फिल्म का निर्माण संभव हुआ है।

दादा लखमी चंद के सागों को लेकर हैं विभिन्न मत National Award winner Dada Lakhmi Film

सांग साहित्य के ज्ञाताओं एवं शोधकर्ताओं का लख्मीचंद के सांगों को लेकर अलग-अलग मत हैं। “राजेंद्र स्वरूप वत्स के अनुसार लख्मीचंद के सांगों की संख्या 21 है, वही केसी शर्मा भी लख्मीचंद के सांगों की संख्या 21 मानते हैं, जबकि लक्ष्मी नारायण शर्मा 14 सांग मानते हैं और पूर्ण चंद शर्मा ने सांगों की संख्या 19 बताई है।”

National Award winner Dada Lakhmi Film प्रदेश के 22 और दिल्ली के 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दादा लख्मी चंद को सूर्य कवि भी कहा जाता है। फिल्म में दादा लख्मीचंद की पत्नी का किरदार हिसार निवासी कवि स्वर्गीय निर्दोष हिसारी की पुत्री कवयित्री अल्पना सुहासिनी ने निभाया है।

यशपाल शर्मा ने कहा कि- 250 कलाकारों सहित करीब 5 हजार लोगों की मेहनत से बनी इस फिल्म ने अब तक नेशनल अवॉर्ड सहित 68 अवॉर्ड जीते लिए हैं और कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है, लेकिन असली अवॉर्ड तब मिलेगा जब गांव-गांव से लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में आएंगे और चंद्रावल फिल्म से भी ज्यादा प्यार मिलेगा।

National Award winner Dada Lakhmi Film को देखने के लिए हिसार के सन सिटी में 2-45 पर शो, भिवानी स्पीती में साढे दस, सवा एक बजे, छह पंद्रह पर शो, बहादुरगढ़ मूवी टाइम 3 बजकर 40 मिनट पर शो, 9 बजकर 20 मिनट पर शो, रेवाड़ी में BMG Time 10:50, 4:30 PM, Kundli Mukta time 12:15 PM, 6 PM, Delhi PVR Vegas Dawarka at 1 PM,