Manohar Lal : जानिए मनोहर लाल की जगह हरियाणा में कौन बनेगा सीएम?

Manohar Lal Haryana CM

हरियाणा की राजनीति में आज गुजरात में बीजेपी की बंपर जीत के बाद हरियाणा के सीएम बदले जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा बेशक कांग्रेस के 1985 के रिकॉर्ड को सीटों के मामले में गुजरात मे तोड़ गई ,लेकिन कांग्रेस के 55% से अधिक वोट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही है।

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly Election)1967 से लेकर 2019 तक चुनाव परिणाम
1967 की विधानसभा का इतिहास1968 की विधानसभा का इतिहास
1972 की विधानसभा का इतिहास1977 की विधानसभा का इतिहास
1982 की विधानसभा का इतिहास1987 की विधानसभा का इतिहास
1991 की विधानसभा का इतिहास1996 की विधानसभा का इतिहास
2000 की विधानसभा का इतिहास2005 की विधानसभा का इतिहास
2009 की विधानसभा का इतिहास2014 की विधानसभा का इतिहास
2019 की विधानसभा का इतिहासआदमपुर उपचुनाव का गाम वाइज नतीजा

भाजपा के एक बड़े नेता ने गुजरात की तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलने की सलाह दी है। ऐसे में हरियाणा के सीएम के नाम पर चार नामों पर चर्चा चल रही है। जिसमें भूपेंद्र यादव, रामबिलास शर्मा, अनिल विज और सुधा यादव का नाम सबसे ज्यादा चल रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री (Manohar Lal) खट्टर के पद पर बादल इसलिए भी मंडरा रहे हैं, क्योंकि राव इंद्रजीत ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाने पर हामी भर दी है।

रामबिलास शर्मा की उमर ज्यादा होने के कारण और हारे होने के कारण उनके नाम की चर्चा में दम नहीं लग रहा है। दूसरी तरफ अनिल विज का स्वास्थ खराब होने के कारण उनके नाम में भी दम कम ही लग रहा है। ऐसे में दो नाम अहीरवाल से बच गए हैं। जो भाजपा को सूट भी खूब कर रहे हैं।

हरियाणा सरकार और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बयान दिया है कि पीएलपीए जमीन के विषय में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा के साथ बैठक की। नजफगढ़ में हरियाणा और दिल्ली के पानी के लिए बनाई जाने वाली योजना पर भी हुई है चर्चा। जंगल सफारी के विषय पर भी अधिकारियों ने की बातचीत। जंगल सफारी के लिए प्लान अप्रूव हुआ,अब केंद्र से उस जमीन के लिए फंड आने के बाद काम होगा शुरू। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) का विजन, जंगल सफारी से इको टूरिज्म रोजगार बढ़े। अरावली के क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हुआ है अभूतपूर्व काम। महेंद्रगढ़ तक के अरावली के इलाके को हरा भरा करने के लिए हरियाणा सरकार के प्रयास जारी।

मनोहर लाल (Manohar Lal) को बना सकते हैं राज्यपाल

अगर भूपेंद्र यादव सीएम बनते हैं तो मनोहर लाल (Manohar Lal) को किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर एडजेस्ट किया जा सकता है, दूसरी तरफ राव इंद्रजीत व अनिल विज खेमा सुधा यादव के नाम पर राजी होते हैं तो सुधा यादव की लॉटरी लग सकती है। ऐसे में हरियाणा को पहली बार महिला सीएम मिल सकती है।