57वें हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (Haryana Diwas 2022)

Haryana Diwas 2022 हरियाणा ने बनाई देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान

शाह आयोग की स्थापना भारत सरकार द्वारा अप्रैल 1966 में तत्कालीन पंजाब राज्य का आकलन करने और स्थानीय लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं को ध्यान में रखते हुए नए राज्य हरियाणा की सीमाओं को तय करने के लिए की गई थी। आयोग की सिफारिशें मई 1966 के अंत में जारी की गईं और हरियाणा 1 नवंबर 1966 को एक राज्य बन गया।

हरियाणा दिवस Haryana Diwas 2022 के दौरान साइकिल रैलियां आयोजित की जाती हैं, जो चंडीगढ़ से पंचकूला तक चलती हैं। हर कोई उत्साह से भाग लेता है, और पूरे राज्य में सड़कों पर खुशी और खुशी होती है। पाकवन प्रतियोगिता एक और घटना है जो हरियाणा दिवस के दौरान प्रसिद्ध है। यह एक खाद्य उत्सव है जो विभिन्न पर्यटक परिसरों में आयोजित किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने लांच किए सीएम डैशबोर्ड और सीएम उपहार पोर्टल Haryana Diwas 2022


डैशबोर्ड के माध्यम से सभी विभागों की वास्तविक समीक्षा एवं विश्लेषण किया जा सकेगा, सभी मुख्य योजनाओं पर उच्च स्तरीय निर्णयों की जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध करवाई जाएगी। Haryana Diwas 2022
पुराने एवं नए डेटा का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकेगा। डेटा के आधार पर पूर्व सूचना मिलना संभव होगा. डैशबोर्ड अत्याधुनिक बिजनेस इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर के साथ इन हाउस विकसित करने की भी योजना बताई जा रही है।
पोर्टल के माध्यम से सीएम को मिले बहुमूल्य उपहारों की पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन निलामी की जाएगी। राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से हरियाणा के नागरिकों के कल्याण में लगाया जाएगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा है कि-बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ और कमाना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे।

सीएम मनोहर लाल ने लिखा है कि-हरि का सबतै पहले नाम आवै जित करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित बड़े बुजुर्गां का मान करै प्रदेश सारा खेती-किसानी मैं रवै सबतै न्यारा घग्गर, यमुना और मारकंडा की बहती जित धारा हरियाणा एक-हरियाणवी एक का सै म्हारा नारा हरियाणा के स्थापना दिवस की सारे प्रदेश नै ढेर सारी बधाई!

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लिखा है कि प्राचीन सभ्यता के साथ आधुनिक भव्यता को समाहित किए हुए; ज्ञान, किसान, जवान, कलाकारों और खिलाड़ियों की पावन धरा, चौधरी देवी लाल जी के सपनों के प्रदेश – हरियाणा के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई। इस प्रदेश को बनाने, सजाने, बचाने और बढ़ाने वाली सभी महान विभूतियों को मेरा नमन।

पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने लिखा है कि-

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने लिखा है कि प्राचीनता व आधुनिकता की अद्भुत संगम स्थली,पराक्रम एवं पुरुषार्थ की वीरभूमि,खेलों में सर्वोच्च,जवानों के बलिदान और किसानों की तपस्थली “हरियाणा” स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने लिखा है कि सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस (#HaryanaDiwas) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणवियों के अथक परिश्रम एवं मेहनत से प्रदेश ने तीव्र गति से तरक्की हासिल की है और देश-दुनिया में अपनी अलग विशिष्ट पहचान तथा मुकाम हासिल किया है। आप सभी के जज्बे-जुनून को सलाम! #HaryanaDay

कुलदीप बिश्नोई ने लिखा है कि सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!! हमारा हरियाणा संस्कृति, इतिहास, प्रकृति और आधुनिकीकरण का एक अद्वितीय मिश्रण है। चलो मिलकर हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाएं। #हरियाणा_दिवस