एजुकेशन सिटी सोनीपत जिले की परीक्षा उपयोगी विशेष जानकारी (Haryana GK Education City Sonipat District Current Affairs)

Haryana GK Education City Sonipat District Current Affairs Haryana CET Exam

हरियाणा के मध्य-पूर्व में स्थित है। इसके उत्तर में पानीपत, पश्चिम में जीन्द, दक्षिण में झज्जर, रोहतक तथा पूर्व में उत्तर प्रदेश है। सोनीपत एजुकेशन सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।
• क्षेत्रफल- 2.122. वर्ग कि.मी.
• स्थापना- 22 दिसम्बर, 1972 को नया जिला बना।
• उपमण्डल- सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा
• तहसील- सोनीपत, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा
• उपतहसील- खानपुर कलां, राई
• खण्ड- गन्नौर, खरखौदा, राई, सोनीपत, कथूरा, गोहाना, मुण्डलाना, मुरथल
• जनसंख्या- 1450001
• जनसंख्या घनत्व- 683 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
• साक्षरता दर- 79.12%
• लिंगानुपात- 856

पृष्ठभूमि तथा अवस्थिति (Education City Sonipat)

● सोनीपत के नाम की उत्पत्ति ‘सोनप्रस्थ’ से हुई प्रतीत होती है जिसका संस्कृत भाषा में अर्थ है स्वर्ण प्रस्थ यानी सुनहरी स्थल। प्रसिद्ध पाँच प्रस्थों में से सोनप्रस्थ एक है (इन्द्रप्रस्थ, पानीपत, तालपथ, बागपत तथा सोनीपत) महाभारत में वर्णन है कि युधिष्ठिर ने इस नगर की दुर्योधन से माँग की थी।

● ऐतिहासिक स्थलों में शहर के पुराने अवशेषों के निकट मामू-भांजा नामक मकबरा है। सन् 1871 में उत्खनन के दौरान यहाँ 1200 यूनानी बैक्ट्रियाई आधे दिरहम और हर्षवर्धन की सीलें प्राप्त हुई हैं। लगभग 1880 में यहाँ रेल मार्ग शुरू हुआ था।

पीतल नगरी रेवाड़ी से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारीउद्योग नगरी फरीदाबाद से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारी
बुनकर नगरी पानीपत से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारीफीफा विश्व कप से जुड़ी हर रोज की खबरें
छोटूराम ने जब जिन्ना को पंजाब से बाहर भगायापिंक सिटी फतेहाबाद से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारी
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारीपॉपुलर के पेड़ों के हब यमुनानगर से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारी
छोटी काशी भिवानी से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारीमेढ़कों के शहर दादरी से जुड़ी परीक्षा उपयोगी जानकारी

● बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां- भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय उत्तर भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले में खानपुर कला ग्राम में स्थित है। राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा 18 अगस्त 2006 को गुरुकुल को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में परिणत किया गया।

● ख्वाजा खिजर का मकबरा, सोनीपत- सोनीपत शहर में स्थित ख्वाजा खिजर का मकबरा इब्राहिम लोधी ने अपने शासनकाल में ख्वाजा खिजर की याद में बनवाया था।

● पीर जमाल की मजार, गोहाना- गोहाना में स्थित पीर जमाल की मजार हिन्दू मुस्लिम बन्धुत्व की प्रतीक है।

● मामू-भांजा दरगाह, सोनीपत- सोनीपत स्थित मामू-भांजा की दरगाह में इमाम नसीरुद्दीन और उनके भांजे इब्राहिम अब्दुल्ला की इकट्ठी मजारें हैं। यह दरगाह एक शिव मंदिर में स्थित है, जो हिंदू मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश कर रही है।

अकबर बारोटा (Education City Sonipat)
● सोनीपत से लगभग 13 किमी. की दूरी पर एक दरवाजा स्थित है, जो कि ‘अरवती दरवाजे’ के नाम से प्रसिद्ध है।

गन्नौर (Education City Sonipat)
● विदेशी किस्म को सब्जियों और फूलों का व्यवसाय यहाँ का प्रमुख कारोबार है। गन्नौर मंडी अपनी विराट अनाज मंडी के लिए भी विख्यात है।

गोहाना (Education City Sonipat)
● 1861 ई. में इस स्थान पर राजपूत सरदार तेजसिंह और बुराना गाँव के एक व्यापारी फेरनमल को क्रमशः सन् 1238 और 1239 में बलपूर्वक मुसलमान बनाया। उस समय इसे ‘गोऊध्वना’ कहा जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर गोहाना हो गया। प्राचीन समय में गोहाना को ‘गवमभावना’ कहते थे और यह एक तीर्थ स्थान था। पृथ्वीराज चौहान ने यहाँ एक किला बनवाया था; जिसका नाम अपने सेनापति दरियासिंह के नाम पर दरियापुर रखा था। यह किला सन् 1192 ई. में मोहम्मद गौरी ने नष्ट करवा दिया था। यह कस्बा सोनीपत जिले का उपमण्डल है और रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित है।

सोनीपत से संबंधित मुख्य बातें (Education City Sonipat)

◆ सोनीपत को सोने का शहर भी कहते हैं।

◆ सोनीपत के बारे में एक अवधारणा और भी है कि श्रवण कुमार के नाम पर इसका नाम सोनीपत पड़ा था।

◆ सूरजमुखी और खुम्बी, मशरूम, सीतारस के उत्पादन में सोनीपत प्रथम स्थान पर है।

◆ 2 फरवरी, 1709 को शेखरी खांडा में बंदा बहादुर ने गोविंद सिंह के आदेश पर सेना का कैम्प लगाया।

◆ सोनीपत में ताम्र मुद्राएँ भी खुदाई के दौरान प्राप्त हुई।

◆ शेष शैय्या पर लेटे विष्णु की मूर्ति सोनीपत के फिजिलपुर में है।

◆ सोनीपत से 1971 ई. में लगभग 1200 यूनानी बैक्ट्रियाई आधे दिरहम प्राप्त हुए हैं।

◆ अब्दुल नसीरुद्दीन की मस्जिद 1272 ई. में सोनीपत में बनाई गई।

सोनीपत का पौराणिक महत्व (Education City Sonipat)

◆ इसका प्राचीन नाम मायना कोय, सतकुम्भा तथा जलालाबाद था।

◆ एक किवंदती के अनुसार महाभारत एवं पुराण काल में यह चक्रवर्ती राजा चकवावैन को राजधानी थी।

◆ फिरोजशाह तुगलक ने गोहाना मंदिर में पूजा करने वाले हिंदुओं के हाथ कटवा दिए थे।

◆ गोहाना की जलेबियाँ पूरे हरियाणा में प्रसिद्ध है। सोनीपत के अकबरपुर बरोटा में अकबरी दरवाजा है।

◆ सोनीपत में हिंदुओं का बाबा धाम प्रसिद्ध है।

◆ सोनीपत का सबसे प्राचीन मंदिर श्री राम मंदिर था जिसका पुनरोद्धार करवाने के बाद इसका नाम एटलस मंदिर हो गया।

◆ खेड़ी गुज्जर (सोनीपत) से खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन प्राप्त हुए।

◆ सोनीपत के खुबडू में सबसे ज्यादा खुम्बी का उत्पादन होता है।

◆यह यमुना नहर पर स्थित है।

◆ हरियाणा का पहला एथनॉल प्लांट सोनीपत में है।

◆ देश का पहला पर्यटन विश्वविद्यालय सोनीपत के राई में है।

◆ गन्नौर सोनीपत में अंतर्राष्ट्रीय फल व सब्जी मंडी है।

◆ मेगा फूड पार्क सोनीपत के बराही में प्रस्तावित है।

◆ 1951 में स्थापित एटलस साइकिल उद्योग सोनीपत में है जो कि विश्व के तीन प्रमुख साइकिल उद्योगों में से एक है। (Education City Sonipat)

◆ भारत सरकार द्वारा राज्य के सोनीपत जिले में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान को स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।

◆ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी इंटरप्रेनियरशिप एंड मैनेजमेंट संस्थान, कुश्ती अकादमी सोनीपत में है।

◆ सोनीपत को एजुकेशन सिटी भी कहा जाता है।

◆ 1973 में स्थापित मोतीलाल नेहरू स्कूल सोनीपत के राई में स्थित है। इसी स्कूल में स्थित कमला नेहरू स्कूल की स्थापना 1974 में की गई थी।

◆ बाल न्याय अधिनियम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा अपराधी बच्चों के लिए सोनीपत में पर्यवेक्षण गृह तथा राज्य अनुरक्ष गृह की स्थापना की गई है।

◆ सोनीपत (कुण्डली) में एक बड़ा लॉ कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है।

◆ सोनीपत के गोहाना निवासी मूलचंद जैन को हरियाणा का गांधी कहते हैं। इनका जन्म 1915 तथा मृत्यु सितंबर, 1997 में हुई।

◆ हरियाणा भारी वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत के मुरथल जिले में स्थित है।

◆ पीर जमाल की मजार सोनीपत जिले के गोहाना में स्थित है।

◆ सोनीपत में स्थित खिज्र खाँ का मकबरा पठान शैली में निर्मित है।